November 14, 2025

मुंगेर में चोरों ने पूर्व जज के घर में की चोरी, 8 लाख के गहने के साथ नगद लेकर हुए फरार

मुंगेर, बिहार। मुंगेर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शादीपुर तिलक मैदान के पास पूर्व जज अमर दास के घर बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि चोरों ने करीब आठ लाख के गहने 50 हजार कैश समेत घर के कआ सामान गायब किए हैं। जानकारी के मुताबिक पूर्व जज के छोटे बेटा डिप्टी इलेक्शन ऑफिसर जितेंद्र कुमार इस घर में रहते थे। वहीं वह अब अपने परिवार के साथ खगड़िया में रहते हैं। वही कभी कभी बीच में घर देखने के लिए आते हैं। वहीं तीन दिन पहले भी वह अपने घर आए थे। बता दें कि उनके बड़े भाई निरंजन कुमार बगल के घर में रहते हैं। वह उस घर की देखभाल करते थे। जानकारी के अनुसार, निरंजन कुमार ने बताया कि कल रात 8 बजे वह घर को बंद कर अपने घर में आ गए थे। पर सुबह स्थानीय लोगों ने बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है।

जिसके बाद वे देखने पहुंचे तो उसके भाई के तीन कमरों का ताला काट दो अलमारी को तोड़ करीब 8 लाख के जेवर सहित गोदरेज में रखे 50 हजार रुपए, टीवी, कुलर वॉशिंग मशीन चोर लेकर फरार हो गए हैं। इसके साथ ही पूरे घर को चोरों ने तहस नहस कर दिया। घर की हाल देख आनन फानन में मामले की सूचना पुलिस और अपने छोटे भाई को फोन पर दी। घटना की सूचना पे मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।

You may have missed