November 14, 2025

आधी आबादी के समग्र कल्याण से ही देश होगा सशक्त : उपमुख्यमंत्री

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि महिलाएं राष्ट्र एवं समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आधी आबादी अर्थात महिलाओं के समग्र कल्याण से ही देश सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों को समान अधिकार और समान अवसर प्रदान करने की दिशा में केंद्र सरकार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं बिहार सरकार लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रतिबद्धता से काम कर रही है। जेंडर समानता, महिलाओं और बेटियों को शिक्षा, पोशाक, छात्रवृत्ति, रोजगार, उद्यमिता के क्षेत्र में महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों को शुरू किया गया है, जिसके सुखद परिणाम मिले हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के इन कार्यक्रमों से वर्तमान में मैट्रिक की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग बराबर हो गई। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उपलब्धि जेंडर समानता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रगति का सुखद संकेत है। तकनीकी विश्वविद्यालय में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की पढ़ाई में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है, जिससे आज बिहार में प्रत्येक क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।

You may have missed