November 13, 2025

जमुई से अजय प्रताप सिंह ने किया नामांकन-समर्थकों का हुजूम उमड़ा, भारी मतों से जीत का दावा

जमुई।जमुई के पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह ने रालोसपा के टिकट पर आज जमुई विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन किया।चुनाव आयोग के द्वारा तय मानकों के अनुसार अजय प्रताप सीमित व्यक्तियों के साथ नामांकन करने गए थे।नामांकन स्थल से दूर बड़ी संख्या में अजय प्रताप के के समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा था। अजय प्रताप राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के टिकट पर इस दफे जमुई से चुनाव लड़ रहे हैं।बताते चलें कि अजय प्रताप जमुई से भाजपा के विधायक रह चुके हैं।उन्होंने 2010 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर जीत हासिल किया था। 2015 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। 2015 से 2020 तक लगातार भाजपा में बने रहकर पार्टी की सेवा करने के बावजूद टिकट नहीं मिलने से नाराज अजय प्रताप सिंह ने अंतत: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का दामन थाम लिया।अजय प्रताप सिंह के नामांकन में बड़ी संख्या में उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा था।इस मौके पर अजय प्रताप ने कहा कि जमुई के मान’सम्मान की रक्षा तथा सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ मैं जमुई के चुनावी समर में उतरा हूं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जमुई की महान जनता उन्हें भारी मतों से विजय बनाएगी।अजय प्रताप जमुई की राजनीति के सर्वाधिक कद्दावर हस्ती समझे जाने वाले पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह के बड़े पुत्र हैं। अजय प्रताप ने बताया कि इतने दिनों तक भाजपा के निस्वार्थ सेवा करने के बावजूद पार्टी ने उन्हें टिकट देना उचित नहीं समझा।जबकि जमुई का आम-आवाम आज भी उन्हें अपने ह्रदय कमलों में रखता है।उन्होंने कहा कि जमुई की जनता की पुकार पर चुनाव लड़ने आए हैं।उन्होंने बताया कि जमुई की जनता के मान-सम्मान तथा स्वाभिमान की रक्षा करना उनका मूल कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट तो अंततः जनता को ही देना है।जमुई की जनता उनके सेवा भाव से पूरी तरह से वाकिफ है।उन्होंने कहा कि जमुई की जनता भली-भांति जानती है कि कौन प्रतिनिधि उसकी कितनी सेवा कर सकता है।उन्होंने कहा कि जमुई विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या से उसका समाधान होने तक अनवरत संघर्ष करना उनके जीवन का लक्ष्य है। जिससे वह कभी पीछे नहीं हटेंगे। नामांकन के बाद उन्होंने अपने साथ देने वाले सभी बड़े-बुजुर्गों तथा नौजवान साथियों को हृदय तल से धन्यवाद अर्पित किया।

You may have missed