February 21, 2026

15 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आए बाहुबली आनंद मोहन, बेटे चेतन आनंद के सगाई को लेकर मिली छूट

पटना। आरजेडी विधायक चेतन आनंद की सगाई होने वाली हैं। चेतन आंनद का उपनयन 16 अप्रैल को है और सगाई 24 अप्रैल को है। तो वहीं शादी तीन मई को देहरादून में होने वाली है। बेटे की सगाई को लेकर पूर्व सांसद आनंद मोहन एक बार फिर पैरोल पर 15 दिन के लिए जेल से बाहर आए हैं। छह महीने में यह तीसरा मौका है जब आनंद मोहन को बाहर आने का मौका मिला। पैरोल पर बाहर आते ही आनंद मोहन सबसे पहले अपनी बीमार मां का हाल चाल जानने के लिए निजी क्लिनिक गए। इसके बाद अपने निजी आवास पर चले गए। यहां अपने कार्यकर्ताओं से वो मिले। जेल से बाहर आए पूर्व सांसद आनंद मोहन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बेटे का उपनयन है 16 अप्रैल को देहरादून में और 24 अप्रैल को सगाई पटना में है। इन दोनों कार्यक्रम को लेकर 15 दिनों का पैरोल मिला है। शादी भी तीन मई को है। बता दें कि इससे पहले भी आनंद मोहन बेटी सुरभि आनंद की सगाई व शादी को लेकर पैरोल पर बाहर आये थे। जेल से निकलते ही बाहुबली आनंद मोहन सबसे पहले अपनी बीमार मां का हालचाल लेने निजी क्लिनिक गए। उनसे मिलने के बाद अपने निज आवास पर गए। फिर वहां उन्होंने अपने कार्यकर्ता से मिले। पूर्व सांसद आनंद मोहन को विगत 6 महीने के अंदर तीन बार पेरोल मिला है।

You may have missed