September 18, 2025

BIHAR : नौकरी छोड़ सामाजिक चेतना अभियान के तहत लोगों को जागरूक कर रहे हैं पूर्व डीजीपी वीके सिंह

कैमूर (भभुआ)। बिहार के कैमूर जिला के रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे तेलंगाना के पूर्व डीजीपी वीके सिंह ने सामाजिक जनचेतना अभियान के तहत लोगों को जागरूक कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि वीके सिंह पूर्व में तेलंगाना सरकार के पूर्व डीजीपी भी रह चुके हैं और वे वर्तमान में पंजाब सरकार के वर्तमान सलाहकार हैं।
सामाजिक चेतना अभियान को लेकर रामगढ़ पहुंचे वीके सिंह सबसे पहले दुर्गाअंदर में जाकर मत्था टेका। इसके बाद जनता से उन्होंने बात की। उन्होंने बताया कि सामाजिक चेतना अभियान जनता के विरुद्ध है। जनता ने ही बिहार की स्थिति दयनीय की है। बिहार पूरे देश में 28वें स्थान पर है जबकि इसके पहले उड़ीसा निचले पायदान पर था। अब आज उड़ीसा की स्थिति बिहार से पांच पायदान ऊपर चली गई है, साथ ही जनता से यह भी कहा कि आप लोग जागिए, अगर कोई भी कार्य नहीं होता है तो आप लोग एकजुट होकर उस कार्य में लग जाइए।
इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि बिहार की तुलना हम करें तो हर राज्य से बिहार की स्थिति बिल्कुल खराब है। बिहार में कल कारखाना नहीं है। आप पूरे देश में चले जाइए, हर जगह बिहार के ही लोग मिलेंगे। यही सब स्थिति देखकर हम अपनी नौकरी को छोड़ दिए एवं लोगों को सामाजिक चेतना अभियान के तहत जगाने में जुट गए और सबसे पहले मेरी फोकस शिक्षा पर होती है, क्योंकि लोग शिक्षित होंगे तो हमारे बिहार का नाम रोशन होगा।

You may have missed